संत जेवियर्स कॉलेज के अंग्रेजी डिपार्टमेंट में वॉल ऑफ फेम का अनावरण

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची : संत जेवियर्स कॉलेज, रांची के अंग्रेजी विभाग में शुक्रवार को वॉल ऑफ फेम का अनावरण किया गया। साथ ही साथ विभाग के साहित्यिक क्रिया-कलापों के प्रदर्शनी के लिए समर्पित बोर्ड का भी अनावरण किया गया।

अनावरण समारोह के दौरान प्राचार्य डॉ फादर नाबोर लकड़ा ने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों में सृजनात्मक शक्तियों की कमी नहीं है और महाविद्यालय प्रबंधन उनकी इस शक्ति को निखारने के लिए हर संभव प्रयास एवं व्यवस्था करने को तत्पर है।

वहीं, उप प्राचार्य डॉ फ़ादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर ने कहा कि नारी शक्ति को समर्पित कलाकृतियों को सराहते हुए कहा की महाविद्यालय प्रबंधन महिला सशक्तिकरण को व्यापक मंच देने को तत्पर है। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मक शक्ति को भी सराहा।

मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ जूही होरो सहित अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापकगण और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें

‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनी तो चुनावी बॉण्ड मामले की जांच के लिए बनेगी एसआईटी: कांग्रेस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं