संत जेवियर्स कॉलेज में क्रिसमस गैदरिंग [Christmas Gathering at St. Xavier’s College]

1 Min Read

रांचीसंत जेवियर्स कॉलेज में हीरा बरवे छात्र संघ द्वारा क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट के प्रदेश महासचिव प्रवीण कच्छप बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। युवाओं को क्रिसमस संदेश देते हुए कहा कि पापों से पश्चाताप करें, जो भी क्षेत्र हो, चाहे पढ़ाई, राजनीति, नौकरी हो ईमानदारी पूर्वक करें। समाज के जरूरतमंद लोगों की हमेशा मदद करें। यही हमारे लिए सच्ची क्रिसमस होगी।

यीशू मसीह पूरी जाति के लिए आयेः

मुख्य अतिथि फादर नाबोर लकड़ा ने कहा कि इस क्रिसमस के त्योहार में जीवन खुशियों से भरा हो और छात्र जीवन की जो भी अभिलाषाएं हैं वह पूरी हो। प्रोफेसर अरुण तिग्गा ने कहा कि यीशु मसीह एक जाति के लिए नहीं वरन पूरी मानव जाति के लिए आये। वह शांति, प्रेम, दया का राजकुमार है।

कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुएः

मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। फादर संजय तिग्गा, फादर लिबिन केरकेट्टा, फेबियन एक्का, बिपिन कुजूर, प्रो. बुंदीप लकड़ा व अन्य लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

संत जेवियर्स कॉलेज के अंग्रेजी डिपार्टमेंट में वॉल ऑफ फेम का अनावरण

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं