वीवीपीएस के बच्चों ने सीबीएसई की परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

2 Min Read

रांची :  सीबीएसई के कक्षा बारहवीं के परिणाम शुक्रवार को घोषित किये गये। परीक्षा में एक बार फिर वीवीपीएस के छात्रों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। इस वर्ष बारहवीं में विद्यालय के 54 छात्रों (विज्ञान- 34, और वाणिज्य – 20 ) ने परीक्षा दी, और हर बार की तरह इस बार भी विद्यालय का शत-प्रतिशत परिणाम रहा। वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान पर प्राची (97.2 %), द्वितीय स्थान पर अनुष्का त्रिपाठी (94.6 %) एवं शिवम् कुमार सिंह (94.4%) तृतीय स्थान पर रहे।

इनमें से प्राची को बिज़नेस स्टडीज में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान पर स्वयम अग्रवाल (96 % ), द्वितीय स्थान पर अमय अग्रवाल (95%) एवं तृतीय स्थान पर अचिन्त्य प्रेम (88.6 %) रहे।  

अन्य उत्कृष्ट अंकों को हासिल करने वालों में से , प्राची (95 – इंग्लिश), स्वयम अग्रवाल (97 – फिजिक्स ), अमय अग्रवाल (97 – केमिस्ट्री), अचिन्त्य प्रेम (95 – बायोलॉजी ) स्वयं अग्रवाल एवं अमय अग्रवाल (98 – मैथमेटिक्स), तन्नु प्रिया सिंह (98 – फिजिकल एजुकेशन ), आयुष मिश्रा एवं निकिता (98 – पेंटिंग ), शुभजीत कर्माकर (93 – आईटी ), अनुष्का त्रिपाठी एवं प्राची (96 – एकाउंटेंसी), प्राची (100 – बिज़नेस स्टडीज), शिवम् (99 – इकोनॉमिक्स) तथा प्राची (97 – बैंकिंग ) हैं। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ मनीषा तिवारी ने सभी विद्यार्थिओं और अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में तत्परता के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की ओर अग्रसर रहने को कहा।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं