वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार की मां की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए तेजस्वी यादव

IDTV Indradhanush
1 Min Read

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शुक्रवार को वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार की मां की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। पूर्वी चंपारण के जितवारपुर गांव में आयोजित सभा में तेजस्वी ने रवीश कुमार की मां की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

कार्यक्रम में रवीश कुमार के परिवार के लोगों के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। गौरतलब है कि रवीश कुमार की मां यशोदा पांडेय का दो मई को निधन हो गया था। उनके निधन पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी थी।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं