तमाड़ में विकास मुंडा को उनके भाई राजकुमार देंगे चुनौती [Vikas Munda will be challenged by his brother Rajkumar in Tamar.]

1 Min Read

झापा से लड़ेंगे चुनाव

रांची। झारखंड पार्टी (झापा) ने अपने पांच प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में सबसे महत्वपूर्ण तमाड़ विधानसभा सीट है, यहां से झापा ने झामुमो के निवर्तमान विधायक विकास कुमार मुंडा के भाई और पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा के पुत्र राजकुमार मुंडा को टिकट दिया है।

इसके अलावा मनोहरपुर से महेंद्र जमुदा, सिमडेगा से आयरिन एक्का, चाईबासा से कोलंबस हांसदा, कांके से अनिल कुमार पासवान व कोलेबिरा से संदेश एक्का को उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी ने जारी की 10 नामों की सूचीः

पार्टी अब तक 10 प्रत्याशियों का नाम घोषित कर चुकी है। झापा झारखंड में 20 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें

विकास विरोधी है झारखंड सरकारः बाबूलाल मरांडी

Share This Article
Exit mobile version