रिम्स में डॉक्टर ने की खुदकुशी, प्रेमिका की बची जान [Doctor commits suicide in RIMS, girlfriend’s life saved]

3 Min Read

दोनों ने छत से लगाई छलांग

रांची। रिम्स के पीजी डॉक्टर आकाश भेंगरा ने एक युवती के साथ रविवार देर रात हॉस्टल नंबर-4 से छलांग लगा दी।

दोनों को आनन-फानन में इमरजेंसी में लाया गया। लेकिन डॉक्टर को बचाया नहीं जा सका। आकाश 2013 बैच का छात्र था। वहीं युवती पल्लवी रिम्स के बाहर की बताई जा रही है।

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अनुसार, दोनों हॉस्टल नंबर 4 की छत पर थे। प्रेम प्रसंग में विवाद के कारण खुदकशी की बात सामने आ रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच:

घटना की सूचना मिलते ही बरियातू थानेदार मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। लेकिन खुदकुशी का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका।

युवती के कंधे की हड्‌डी टूटी, खतरे से बाहरः

इस घटना में पल्लवी के कंधे की हड्‌डी टूट गई है। हालांकि उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। दोनों को जब रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया तो आकाश अचेत पड़ा था। वहीं पल्लवी उसके नाम का रट लगाए हुए थी।

आसपास में मौजूद डॉक्टर पल्लवी को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन वह बार-बार बेड से उठने की कोशिश में थी। हालांकि कुछ देर बाद आकाश ने दम तोड़ दिया।

डॉक्टरों की टीम युवती की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में साथी ट्रॉमा सेंटर में जमा हो गए थे।

पीजी सेकेंड ईयर का छात्र था आकाशः

आकाश भेंगरा एमबीबीएस करने के बाद रिम्स से ही ऑर्थोपेडिक (हड्‌डी) विभाग में पीजी सेकेंड ईयर में पढ़ाई कर रहा था। साथी डॉक्टरों ने बताया कि दिन में अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद वह प्रेमिका के साथ हॉस्टल की छत पर गया था।

देर रात तक बातचीत कर रहा था। इसी दौरान अचानक दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और दोनों ने एक साथ छत से छलांग लगा दी।

इसे भी पढ़े

रिम्स के छात्र का जला हुआ शव मिलने से सनसनी

Share This Article
Exit mobile version