रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के नए अध्यक्ष बने विक्की यादव, मुनचुन राय मुख्य संरक्षक [Vicky Yadav became the new president of Ranchi District Durga Puja Committee, Munchun Rai the chief patron]

1 Min Read

रांची। रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया है। मुख्य संरक्षक मुनचुन राय, हीरालाल साहू, अशोक पुरोहित व अशोक चौधरी चुने गए।

मुख्य सलाहकार उदय प्रताप सिंह, संरक्षक आलोक साहू, रमेश गुप्ता, राजेश ठाकुर, पंकज साहू, हेम सिंह, मनोज ठाकुर, उमेश कामदार, लल्लू सिंह, रवि रोहतगी व कुणाल अजमानी को बनाया गया।

सह संरक्षक विश्वजीत बॉस, शैलेश्वर दयाल सिंह व अजय गुप्ता बनाए गए। वहीं, संयोजक मनोज गुप्ता बने।

विक्की यादव को अध्यक्ष व राजेंद्र सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा वरिष्ठ अध्यक्ष रमेश गोप व राहुल शर्मा, सदस्यता प्रभारी राजकुमार महतो बनाए गए।

महामंत्री कुंदन सिंह व अरविंद साह बनाए गए। कई सदस्यों को उपाध्यक्ष व मंत्री बनाया गया। इस मौके पर मौजूद सदस्यों ने इस वर्ष भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन करने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें

नगड़ी में इस साल भी धूमधाम से मनेगी दुर्गा पूजा

Share This Article
Exit mobile version