सरकारी खजाने से राज्य के वोटरों का शिकार कर रही है हेमंत सरकार: सुदेश [Hemant government is preying on the voters of the state from the government treasury: Sudesh]

1 Min Read

रांची। आजसू पार्टी के सु्प्रीमो सुदेश महतो ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि यह सरकार सरकारी खजाने से वोटरों का शिकार कर रही है।

वोटरों का फंसाने के लिए अपना जाल फैला रही है। सरकार ने अभी जो योजनाएं शुरू की हैं, वो दो माह बाद ही बंद हो जाएंगी।

अगर सरकार योजनाओं के प्रति ईमानदार रहती, तो पांच साल पहले सरकार का गठन होते ही योजनाएं शुरू कर दी जातीं।

सरकार चूल्हा खर्चा के बदले चुनाव खर्चा दे रही है। अगर पहले से ही सरकार हर महिला को दो हजार रुपए देती, तो पांच साल में महिलाओं के पास ज्यादा फंड हो जाता।

बेरोजगार स्नातक और स्नातकोत्तर पास युवाओं को पैसे देते तो उनके पास भी अच्छी रकम होती।

इसे भी पढ़ें

हमेशा युवाओं के साथ है आजसू पार्टी : सुदेश महतो

Share This Article
Exit mobile version