कांग्रेस विधायक के बयान पर बवाल, सदन स्थगित [Uproar over Congress MLA’s statement, House adjourned]

2 Min Read

शिल्पी बोलीं-आदिवासी महिलाओं का अपमान कर रही बीजेपी

रांची। मानसून सत्र के दूसरे दिन का पहली पाली हंगामे की भेंट चढ़ गई। सदन के बाहर और अंदर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि बीजेपी के नेता कहते है बांग्लादेशी घुसपैठिये आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं, बच्चा पैदा कर रहे हैं।

ये आदिवासी महिलाओं का अपमान है। इसके लिए इन्हें माफी मांगनी होगी। जारी हंगामे के कारण स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो ने सदन साढ़े बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

झारखण्ड का अस्तित्व मिटाना चाहती है भाजपा

बीजेपी पर झारखंड का विभाजन करने का आरोप प्रदीप यादव ने लगाया। उनका इशारा बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर था।

उन्होंने कहा कि झारखण्ड के अस्तित्व को भाजपा मिटाना चाहती है। जम्मू कश्मीर को भी इन लोगों ने बांटने की कोशिश की। चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

इससे पहले बीजेपी नेताओं ने शिल्पी नेहा तिर्की के उस बयान का विरोध किया, जिसमें उन्होंने बिहारियों को घुसपैठिया कहा था। बीजेपी नेता शिल्पी से माफी मांगने की मांग कर रहे थे। इसके बाद ही हंगामा शुरू हो गया।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस विधायक के इस बयान पर क्यों मचा है बवाल?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं