अपडेट :कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, हजारीबाग से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव!

1 Min Read

रांची : झारखंड के मांडू विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक जयप्रकाश पटेल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

उन्होंने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा, झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

यह माना जा रहा है कि वे हजारीबाग लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं।

जयप्रकाश पटेल झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल के सचेतक थे। उनकी गिनती झारखंड के प्रमुख कुर्मी नेताओं में होती है।

इसके पहले वह झारखंड मुक्ति मोर्चा में थे। वह मांडू क्षेत्र से लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं। उनके पिता दिवंगत टेकलाल महतो भी मांडू क्षेत्र से कई बार विधायक और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके थे।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पटेल ने कहा कि वे अपने पिता स्व. टेकलाल महतो के सपनों को पूरा करने के लिए कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

उन्होंने दावा किया कि इस बार झारखंड की सभी 14 सीटों पर आईएनडीआईए के प्रत्याशी विजयी होंगे।

इसे भी पढ़ें

पाकिस्तान भारत से ज्यादा खुशहाल, जबकि फिनलैंड दुनिया का सबसे हैप्पी देश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं