केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह एनडीए के पलामू प्रत्याशी बीडी राम के नामांकन में होंगे शामिल

1 Min Read

रांची : पलामू से एनडीए प्रत्याशी बीडी राम के नामांकन में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह शामिल होंगे।

जनरल वीके सिंह नई दिल्ली से हवाई मार्ग से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से पलामू के लिए रवाना होंगे।

वहां से बीडी राम के साथ डाल्टनगंज समाहरणालय जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय, राज्यसभा सांसद सह महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय भी मौजूद रहेंगे।

वहीं, लोहरदगा के एनडीए प्रत्याशी समीर उरांव के नामांकन में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल शामिल होंगे।

लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी समीर उरांव बुधवार को गुमला समाहरणालय में नामांकन दाखिल करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी और प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय भी मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

तेजस्वी यादव में अपने पिता के जैसा धैर्य नहीं : पप्पू यादव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं