विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत

1 Min Read

पाकुड़: मुखिया हत्याकांड के आरोपी समीम अख्तर की हृदय गति रुकने से मौत हो गयी।

समीम कई महीनों तक जेल में रहा और शनिवार को इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गयी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैदी समीम अख्तर को शनिवार की सुबह चक्कर आया तो जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

दरअसल, मनिकापाड़ा पंचायत के मुखिया कौशर अली और उनकी बेटी की जघन्य हत्या के आरोप में समीम अख्तर जेल में था।

इसे भी पढ़ें

हैदराबाद तीसरी बार IPL के फाइनल में, राजस्थान को 36 रन से हराया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं