Ranchi Sadar Hospital:
रांची। रांची के सदर अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजन मरीज को गलत इंजेक्शन दिये जाने का आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि उस इंजेक्शन के कारण ही मरीज की मौत हुई है।
मामला अस्पताल के कैंसर विभाग का है। यहां भर्ती मरीज उमेश साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान गलत इंजेक्शन लगाए जाने से मरीज की तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गये और जमकर हंगामा किया। मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
सूचना पाकर पहुंची पुलिसः
सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी परिजनों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते रहे।



