रांची : मुक्ति संस्था ने रविवार को जुमार नदी के तट पर 33 अज्ञात शवों का सामूहिक दाह-संस्कार किया गया। दाह-संस्कार के लिए संस्था के सदस्य सुबह से ही शवों को पैक करने में लग गए। इसके बाद सभी शवों को जुमार नदी तट ले जाकर सामूहिक चिता सजाई गई। अंत में पूरे विधि-विधान से सामूहिक रूप से शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
संस्था की ओर से अबतक 1567 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया।
मौके पर रवि अग्रवाल, आदित्य राजगढ़िया, रतन अग्रवाल, आरके गांधी, दिनेश गावा, संदीप पपनेजा, आशीष भाटिया, आशुतोष अग्रवाल, सौरभ बथवाल, बलवीर जैन, मोती सिंह, नरेश प्रसाद, नवीन बजाज, विकाश सिंघानिया,नीरज खेतान,सुमित अग्रवाल, विकास विजयवर्गीय, सीताराम कौशिक, राहुल जायसवाल, संजय अग्रवाल,राजा गोयनका तथा हरीश नागपाल उपस्थित रहे।
