अमन साव के दो गुर्गे गिरफ्तार

1 Min Read

रांची। लोकसभा चुनाव को लेकर रांची पुलिस अलर्ट है। सीमावर्ती इलाका के अलावा कई जगहों पर चेकनाका बनाकर गाड़ियों की चेकिंग कर रहे है।

इसी क्रम में रांची पुलिस की टीम को ओरमांझी इलाके से बड़ी सफलता मिली है। रांची पुलिस की टीम ने कुख्यात अमन साव गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को पकड़ा है।

गिरफ्तार अपराधियों में प्रमोद सिंह और अमजद अंसारी शामिल है। दोनों से पुलिस टीम गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है।

दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने की है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार मिला है। पैसा मिलने की बात गलत है।

इसे भी पढ़ें

खुले में मांस-मछली की दुकानों पर हाईकोर्ट सख्त

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं