दुमका में वज्रपात से दो बच्चों की मौत

1 Min Read

दुमका। दुमका में वज्रपात से दो नाबालिग की मौत हुई है। दुमका में शाम 4:30 बजे बारिश हुई।

इसी से बचने के लिए आम के पेड़ के छाए में दोनों बच्चे गए थे। तभी अचानक वज्रपात हुआ। जिससे उनकी जान चली गई।

घटना के बाद इलाके में चीत्कार मच गया है। खबर लिखने तक नाबालिग के शव को अस्पताल भेजने का इंतजाम किया जा रहा था।

वहीं घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें

9 हजार घूस लेते धराये पलामू के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं