Shibu Soren: रांची में दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि: रो पड़े पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन

2 Min Read

Shibu Soren:

रांची। झारखंड के मोरहाबादी स्थित आवास पर दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश के कई प्रमुख नेताओं और गणमान्य लोगों का आना जारी रहा। शिबू सोरेन के राजनीतिक जीवन और उनके आदिवासी समुदाय के लिए किए गए संघर्षों को याद करते हुए कई नेता भावुक हो गए।

पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन हुए भावुक

पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन श्रद्धांजलि देते समय शोकाकुल हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। चम्पाई सोरेन के साथ-साथ अन्य नेताओं जैसे मंत्री सुदिव्य कुमार, लोकसभा सांसद पप्पू यादव, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भी शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिशोम गुरु का योगदान अपूरणीय

नेताओं ने शिबू सोरेन के निधन को झारखंड और देश के आदिवासी समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। शिबू सोरेन ने हमेशा जनजातीय अधिकारों की आवाज उठाई और आम जनता के हक के लिए संघर्ष किया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, यह सभी नेताओं ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा।

इसे भी पढ़ें 

Dishom Guru: जिंदगी की जंग को भी योद्धा की तरह लड़े ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन, महाजनी प्रथा से झारखंड अलग राज्य आंदोलन तक किया संघर्ष

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं