इस अस्पताल में कैंसर से ग्रसित बच्चे का इलाज सफल [Treatment of child suffering from cancer successful in this hospital]

1 Min Read

रांची। इरबा स्थित एचसीजी अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल में एक 7 वर्षीय बच्चा सांस में तकलीफ की शिकायत के साथ आया। अस्पताल में डॉ. अभिषेक कुमार ने जांच में पाया कि सीने के भीतर मांस का टुकड़ा बढ़ा हुआ है,

जो हृदय और फेफड़े पर दबाव बना रहा है, जिसके कारण बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया और कीमोथेरेपी दी गई।

दो दिन बाद बच्चे को आईसीयू से निकल दिया गया। उसकी हालत अब बेहतर है। डाक्टरों के अनुसार इलाज सफल रहा है और बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ हो जायेगा।

इसे भी पढ़ें

कैंसर से बचाव के लिए नि:शुल्क वैक्सीन देगा 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं