Traveling: रांची से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानिये, कौन कहां जायेगी ? [Special trains will run from Ranchi, know which trains will go where?]

2 Min Read

Traveling:

रांची। त्योहारों और स्कूलों में होने वाली गर्मी की छुट्टी को लेकर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। इसके लिए ट्रेन संख्या 02817/02818 रांची–नई दिल्ली–रांची स्पेशल और ट्रेन संख्या 02819/02820 रांची–नई दिल्ली–रांची दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

ट्रेन संख्या 02817 रांची–नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन दो अप्रैल को रांची से खुलेगी। यह ट्रेन केवल एक ट्रिप करेगी। यह ट्रेन रांची से दोपहर दो बजे खुलेगी और डाल्टनगंज में शाम 5.25 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर रात के 11:00 बजे, प्रयागराज में दूसरे दिन की अहले सुबह 03.50 बजे तथा नई दिल्ली दोपहर 2.00 बजे पहुंचेगी।

दूसरी स्पेशल ट्रेन 02818 नई दिल्ली–रांची, नई दिल्ली से तीन अप्रैल को खुलेगी। यह ट्रेन भी एक ट्रिप ही करेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से दोपहर 3.50 बजे खुलेगी, जो प्रयागराज में रात के 02.20 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर दूसरे दिन सुबह 06.45 बजे, डाल्टनगंज में सुबह 10.35 बजे तथा रांची में दोपहर 3:50 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 02819 रांची–नई दिल्ली स्पेशल चार अप्रैल से चलेगी, जो रांची से खुलेगी और एक ट्रिप करेगी। यह ट्रेन रांची से दोपहर 2.00 बजे खुलेगी और नई दिल्ली दूसरे दिन शाम 6.00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 02820 नई दिल्ली–रांची स्पेशल पांच अप्रैल को नई दिल्ली से खुलेगी। यह ट्रेन भी एक ट्रिप ही करेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से शाम 5.30 बजे खुलेगी और दूसरे दिन रात 8.15 बजे रांची पहुंचेगी। इन चारों ट्रेनों में एसएलआर के दो, सामान्य श्रेणि के चार, द्वितीय श्रेणि स्लीपर के 14 कोच समेत कुल 20 कोच लगे होंगे।

इसे भी पढ़ें

Traveling: रांची होकर चलेगी संतरागाछी-अजमेर वीकली स्पेशल ट्रेन, ये है शेड्यूल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं