झारखंड में कई जज एक साथ ट्रांसफर [Several judges transferred simultaneously in Jharkhand]

1 Min Read

Transfer Posting:

रांची। झारखंड में एक साथ कई जजों का ट्रांसफर किया गया है। झारखंड हाई कोर्ट ने संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। राजधानी रांची सहित जमशेदपुर और डाल्टनगंज में नये प्रिंसिपल जजों की ट्रांसफर पोस्टिंग की गयी है।

इन्हें जल्द से जल्द नये पदस्थापन पर योगदान देने को कहा गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार जमशेदपुर सिविल कोर्ट के प्रधान जिला न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा को रांची सिविल कोर्ट का प्रधान न्यायायुक्त बनाया गया है।

वहीं, रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय को डाल्टनगंज का प्रधान जिला न्यायाधीश बनाया गया है। गिरिडीह सिविल कोर्ट के प्रधान जिला न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय को जमशेदपुर सिविल कोर्ट का प्रधान जिला न्यायाधीश बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें

बिहारः 46 BDO, समेत 136 अफसरों का ट्रांसफर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं