चुनाव से पहले झारखंड में 78 राजस्व अफसरों का ट्रांसफर [Transfer of 78 revenue officers in Jharkhand before elections]

2 Min Read

रांची। झारखंड में राजस्व विभाग के 78 अफसरों का तबादला कर दिया गया है। राजस्व निबंधन और भूमि सुधार विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

चुनाव से महज कुछ माह पहले बड़े पैमाने पर राजस्व अधिकारियों का तबादला किया गया है। राजस्व निबंधन और भूमि सुधार विभाग ने 78 अफसरों के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना के मुताबिक हिम्मत लाल महतो को अगले रांची हेहल का अंचल अधिकारी बनाया गया है। वहीं कमल कांत वर्मा को हजारीबाग डाड़ी का राजस्व अधिकारी बनाया गया है।

वहीं जीतेंद्र प्रसाद को धनबाद के टुंडी में अंचल अधिकारी के रूप में पदास्थापित किया गया है।

जानिए किन अधिकारियों का कहां हुआ तबादलाः

उपेन्द्र कुशवाहा को अरवल जिला से चायबास सदर का अंचल अधिकारी बनाया गया है। विकास पांडेय को हैदरनगर, पलामू के अंचल अधिकारी का भार मिला है।

श्यामलाल मांझी को देवरी, गिरिडीह का अंचल अधिकारी बनाया गया है ,तो वही अनुज टेटे राहे, रांची के अंचल अधिकारी होंगे।

विमल सिंह दुमका के बंदोबस्त पदाधिकारी होंगे तो वही अनिल टूटी जमेशदपुर के बंदोबस्त पदाधिकारी बनाए गए है। संतोष उरांव को रांची से धनबाद अंचल अधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।

सर्वाधिक तबादले गुमला जिले में किए गए हैं, जहां 16 पदाधिकारियों को कार्यरत किया गया है। इसके बाद सूची में धनबाद, रांची, हजारीबाग, दुमका तथा पश्चिम सिंहभूम का नाम है।

इसे भी पढ़ें

54 सीओ का ट्रांसफर, कई बंदोबस्त अधिकारी भी बदले गये

Share This Article
Exit mobile version