हंगामेंदार होगा मानसून सत्र [Monsoon session will be turbulent]

2 Min Read

स्पीकर ने की विधायक दल के नेताओं संग बैठक

रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। यह सत्र आठ दिनों का होगा। सदन संचालन को लेकर विधानसभा की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। आज सदन की कार्यवाही को लेकर सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक झारखंड विधानसभा के स्पीकर चैंबर में हुई।

इस बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मंत्री रामेश्वर उरांव, माले विधायक विनोद सिंह के अलावा आजसू विधायक लंबोदर महतो सहित अन्य उपस्थित रहे।

इन मुद्दों पर विपक्ष ने की सरकार को घेरने की तैयारीः

मानसून सत्र के दौरान कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। विपक्ष की माने तो रोजगार, भ्रष्टाचार, संथाल परगना में डेमोग्राफिक बदलाव को लेकर सरकार पूरी तरह से विफल है।

चार साल तक सरकार रोजगार देने का वायदा करती रही लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। इसी तरह भ्रष्टाचार पर तो कुछ कहा ही नहीं जा सकता है। सड़क से सदन तक डेमोग्राफिक बदलाव के आंकड़े हैं पर सरकार उसमें भी चुप्पी साधे हुए है।

सत्तापक्ष ने पुर जवाब देने की तैयारी कीः

सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने को सरकार तैयार है। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडे के मुताबिक हम चाहेंगे कि मानसून सत्र ऐतिहासिक हो।

सदन में सदस्य ज्यादा से ज्यादा जनहित के मुद्दे उठाएं। उनके मुताबिक कहा कि हम चाहेंगे कि भाजपा भी हमारे साथ आवाज उठाएं कि इस बजट में झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेगा

Share This Article
Exit mobile version