Train Timing: 25–27 November तक रद्द रहेंगी Tatanagar–Rourkela Route ये ट्रेनें

1 Min Read

Train Timing:

रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर और राउरकेला रूट पर यात्रा करने वाले यात्रीगण कृपया धयान दे अगले तीन दिनों तक तकनीकी कारणों से 25 से 27 नवंबर तक कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगे। यात्रियों की सुरक्षा और सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

जानिए कौन कौन से ट्रेनें रहेंगे रद्द ?

• 68085/68086 टाटानगर–बरकाकाना–टाटानगर MEMU पैसेंजर
• 25, 26 और 27 नवंबर को रद्द रहेगी।
• 58659 हटिया–राउरकेला पैसेंजर
• 25 और 26 नवंबर को रद्द रहेगी।
• 58660 राउरकेला–हटिया पैसेंजर
• 26 और 27 नवंबर को रद्द रहेगी।
• 68035 टाटानगर–हटिया MEMU
• 26 और 27 नवंबर को रद्द रहेगी।
• 68036 हटिया–टाटानगर MEMU
• 25 और 26 नवंबर को रद्द रहेगी।

इस विषय को लेकर रेलवे अधिकारियों ने क्या कहा?

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए इन ट्रेनों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। इस दौरान ट्रैकों और सिस्टम की मेंटेनेंस गतिविधियां की जाएंगी ताकि भविष्य में यात्रियों को सुरक्षित और सुचारू सेवा मिल सके।यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की वेबसाइट, हेल्पलाइन या स्टेशन पर उपलब्ध अधिकारियों से रियल टाइम जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Share This Article