JharkhandDumkaMega Lift Irrigation Project: सीएम हेमंत ने मसलिया-रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई प्रोजेक्ट को बहुउपयोगी बताया

Mega Lift Irrigation Project: सीएम हेमंत ने मसलिया-रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई प्रोजेक्ट को बहुउपयोगी बताया

Mega Lift Irrigation Project:

दुमका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिद्धेश्वरी नदी पर निर्माणाधीन मसलिया-रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना को बहुपयोगी बताया है। यह परियोजना दुमका जिले के रानेश्वर प्रखंड के मुरगुनी में निर्माणाधीन है। सोमवार को मुख्यमंत्री इसका निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने ये बात कही।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली और शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के साथ विधायक आलोक कुमार सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और सचिव प्रशांत कुमार भी मौजूद थे।

परियोजना की खासियतः

CM ने कहा कि यह मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना दुमका जिले के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके पूरा होने से मसलिया और रानेश्वर प्रखंड के 22,283 हेक्टेयर से अधिक भूमि में पटवन की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि परियोजना बहुउपयोगी होगी और सिद्धेश्वरी नदी के पानी का पूर्ण सदुपयोग सुनिश्चित करेगी। परियोजना से न केवल सिंचाई सुविधा बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

80 फीसदी काम पूराः

परियोजना का निर्माण कर रही एल. एंड टी. कंपनी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसमें बैराज लगभग तैयार है, 15 गेटों में से 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। तीन पंप हाउस में एक पूरा हो चुका है, जबकि दो का कार्य प्रगति पर है। पांच डिलीवरी चैंबर में तीन पूरे हो चुके हैं, जबकि दो जल्द पूर्ण हो जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि अगले वर्ष जनवरी तक 6,400 हेक्टेयर भूमि में भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से पटवन की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

226 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधाः

मसलिया-रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत मसलिया प्रखंड की 15 पंचायत और रानेश्वर प्रखंड की 4 पंचायत के 226 गांवों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इस परियोजना का शिलान्यास नवंबर 2022 में किया गया था और इसकी कुल लागत 1,313 करोड़ रुपए है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles