साहेर पंचायत के स्वर्णरेखा चौक में इस बार मनाई जाएगी धूमधाम से गणेश पूजा [This time Ganesh Puja will be celebrated with great pomp in Swarnrekha Chowk of Saher Panchayat]

2 Min Read

पिस्का नगड़ी। प्रखंड के साहेर पंचायत अंतर्गत स्वर्णरेखा चौक में इस वर्ष गणेश पूजा बड़े धूमधाम, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

7 सितंबर को प्राण-प्रतिष्ठा के पश्चात दिन 12 बजे से 48 घंटे का अखंड हरि कीर्तन होगा। 9 सितंबर को हवन, विसर्जन के बाद भव्य शोभायात्रा के साथ मूर्ति विसर्जन किया जायेगा।

7 सितंबर से 9 सितंबर तक प्रतिदिन भंडारा का आयोजन किया गया है। संपूर्ण कार्यक्रम को संपादित करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है जिसमें राज मोहन महतो को अध्यक्ष, पवन साहू को महामंत्री और दीपक महतो को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

इसके अतिरिक्त जिला परिषद सदस्य पूनम देवी मुख्य संयोजक, बजरंग महतो मुख्य संरक्षक, पवन महतो संयोजक, अशोक महतो उप कोषाध्यक्ष, नीरज बडाईक संस्थापक, महेश कुमार और बजरंग कुमार महतो कार्यकारी अध्यक्ष, संतोष तिर्की, सुलेद्र महतो, राका शाहदेव, रोहित शाहदेव, अभिषेक शाहदेव, दिलीप महतो, गोवर्धन महतो, मगन महतो, धनिराम महतो, जीतपहान महली, संजीत अमीन, रामा महतो, भूषण महतो, अरूण महतो, अजय महतो, देवेन्द्र महतो, दूर्गा महतो, डॉ पंकज महतो, रामजीत महतो और नन्द किशोर महतो संरक्षक चुने गए।

इसके साथ 17 उपाध्यक्ष, 16 मंत्री सहित कार्यकारिणी सदस्य, पूजा प्रभारी, मिडिया प्रभारी का चयन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नन्द किशोर मेहता और जोहार पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष कुशवाहा विजय कुमार महतो उपस्थित रहेंगे तथा 12 विशिष्ट अतिथि और 23 सम्मानित अतिथि पूजा में शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें

नगड़ी में इस साल भी धूमधाम से मनेगी दुर्गा पूजा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं