शादी समारोह के बीच से उठा लिया अमन साव के शूटर को, रांची और पतरातू से भी हुई गिरफ्तारी…..
रांची। झारखंड एटीएस ने कुख्यात गैंगस्टर अमन साव के तीन गुर्गे को गिरफ्तार किया है। ये तीनों गुर्गे अमन साव के लिए काम करते है। दरअसल अमन साव गिरोह के शूटर घटना को अंजाम देते उससे पहले ही एटीएस ने इन्हें धर दबोचा।
जेल में रहने के बावजूद आपराधिक वारदातों को लेकर अमन साव साजिश रचता रहता है। इसी क्रम में पहले जेल से ही अमन साव प्लान बनाता है, फिर मिले आदेश को अंजाम तक पहुंचाने के लिए उसके गुर्गे पहुंच जाते है।
3 जिलों में एक साथ छापेमारी
गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड एटीएस की टीम ने एक साथ रांची, रामगढ़, गुमला और पतरातू में छापेमारी की है। जिसमें रांची से रवि, पतरातू से एक अपराधी और गुमला से शिव नाम के अपराधी की गिरफ्तारी हुई है।
गिरफ्तार अपराधी अमन साव के इशारे पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। जिसमें राजधानी रांची के 50 किलोमीटर के दायरे में एक व्यक्ति की हत्या की योजना थी। इसके साथ ही शहर के आसपास एक कंस्ट्रक्शन साइट पर भी हमला करने की साजिश रची गयी थी। लेकिन घटना को अंजाम देने से पहले ही एटीएस ने अमन के गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि कुख्यात अमन साव को जून माह में ही पलामू जेल से गिरिडीह जेल शिफ्ट किया गया है। जिसके बाद उसने गिरिडीह जेल पहुंचते ही जेलर को जान से मारने की धमकी दे डाली। वहीं, उसे गिरिडीह जेल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है।
इसके बावजूद आये दिन वह जेल में रह कर अपराधिक घटनाओं के अंजाम देने की साजिश रचता रहता हैं। एटीएस तीनों अपराधियों के बाबत पूरी जानकारी सार्वजनिक करेगी।
एटीएस की कार्रवाई से शादी में मची अफरा-तफरी …..
एटीएस की टीम ने सबसे पहले गुमला से कुख्यात अपराधी शिव को उठाया। शिव कुख्यात अमन साव का शार्प शूटरों में से एक है। गुमला के लोगों से शार्प शूटर शिव अपनी पहचान छुपाने के लिए वीडियोग्राफी का काम करता था। लोगों को यह अंदाजा नहीं था कि वीडियोग्राफी का काम करने वाला यह शख्स शिव एक कुख्यात अपराधी हैं।
एटीएस को सूचाना मिली थी कि गुमला में शूटर शिव एक शादी समारोह में कैमरा मैन का काम कर रहा है। जिसके बाद एटीएस की टीम में शामिल अधिकारी ने बाराती बन उस शादी समारोह में पहुंच गये। जिसके बाद शिव नाम के शख्स का कंफर्मेशन मिलने के बाद एटीएस ने शादी समारोह के बीच से ही उसे सीधे उठा लिया। और अपने साथ ले गयी।
इस दौरान थोड़ी देर के लिए शादी समारोह में अफरा तफरी जैसा माहौल बनाया गया था। लेकिन पुलिस द्वारा लोगों को सच्चाई बताने के बाद वहां स्थिति सामान्य हो गयी।
इसे भी पढ़ें