प्रधानमंत्री से सवाल पूछेंगे झारखंड के ये दो लाल

2 Min Read

परीक्षा पे चर्चा के लिए हुए चयनित

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा के लिए झारखंड से दो विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें से एक जमशेदपुर के केपीएस बर्मामाइंस की नौंवी का कक्षा में पढ़नेवाला अरिजित घोष है और दूसरी बोकारो की छात्रा सना परवीन है। सना डिस्ट्रिक्ट राम रुद्रा सीएम एसओई स्कूल चास बोकारो छात्रा है।

गणतंत्र दिवस परेड में भी भाग लेंगे दोनों बच्चे

दोनों विद्यार्थी मंगलवार को नोडल शिक्षक सुभाष हेंब्रम के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गये। ये दोनों विद्यार्थी गणतंत्र दिवस परेड समारोह में भी भाग लेंगे।

29 को होगी परीक्षा पे चर्चा

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में 29 जनवरी को होगा। देश भर से चयनित विद्यार्थियों को भारत मंडपम देखने का भी अवसर प्राप्त होगा।

स्कूल में हर्ष का माहौल

परीक्षा पे चर्चा में केपीएस बर्मामाइंस के छात्र अरिजित घोष के चयन के बाद स्कूल में हर्ष का माहौल है। प्रिंसिपल प्रियंका बरुआ के अनुसार यह गर्व की बात है। अरिजित ने एक माह पहले परीक्षा पे चर्चा के लिए क्विज में भाग लिया था।

इस प्रश्न के कारण हुआ चयन

क्विज में सारे पांच प्रश्नों का सही जवाब दिया तथा उसमें प्रधानमंत्री से एक प्रश्न का उत्तर लिखित रूप से पूछना था। अरिजित ने पीएम से पूछा कि वे अक्सर परीक्षा के दौरान नर्वर्स हो जाते हैं। बिना नर्वस के हम कैसे परीक्षा दे सकते हैं? नर्वस से हमें कैसे छुटकारा मिल सकता है? इसी प्रश्न पर इस छात्र का चयन हुआ।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में कोहरे और शीतलहर का यलो अलर्ट

Share This Article
Exit mobile version