झारखंड में इन बड़े चेहरों को करना पड़ा हार का सामना [These big faces had to face defeat in Jharkhand]

2 Min Read

सुदेश महतो समेत कई बड़े नाम इस सूची में

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे काफी चौंकाने वाले आए हैं। इस बार इंडिया गठबंधन ने 81 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर ली है। जबकि NDA महज 24 सीटों पर सिमट गई। वहीं, इस चुनाव में कई ऐसे दिग्गजों को भी हार का सामना करना पड़ा, जो झारखंड की राजनीति में बड़े चेहरे माने जाते हैं या फिर राज्य में मंत्री पद पर रहे हैं।

ऐसे नेताओं में आजसू प्रमुख सुदेश महतो, भाजपा के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी सहित कई नेताओं के नाम शामिल हैं।

इन बड़े चेहरों को मिली शिकस्तः

आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो सिल्ली में झामुमो के अमित महतो से 23,867 वोटों से हार गए। वहीं, BJP नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी को भी चंदनक्यारी में हार का सामना करना पड़ा। चंदनक्यारी में JMM के उमाकांत रजक ने जीत दर्ज की, साथ ही जेएलकेएम के अर्जुन रजवार दूसरे स्थान पर रहे।

वहीं, हेमंत सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे बन्ना गुप्ता को जमशेदपुर पश्चिम में सरयू राय से शिकस्त मिली। जबकि महिला, बाल विकास व सामाजिक कल्याण मंत्री बेबी देवी को भी डुमरी में जेएलकेएम के जयराम महतो से पराजित होना पड़ा। इसके साथ ही हेमंत कैबिनेट के एक और मंत्री मिथिलेश ठाकुर को भी गढ़वा में भाजपा के सत्येंद्रनाथ तिवारी से शिकस्त मिली।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के हर मुख्यमंत्री चख चुके हैं हार का स्वाद, क्या इस बार बदलेगा इतिहास 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं