रांची। झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कई जिलों में आंशिक बारिश हो रही है।
पलामू, जामताड़ा और संथाल परगना के कई जिलों में रूक-रूक कर बारिश हुई, जिसकी वजह से राज्य में ठंड बढ़ गई है।
रांची में धूप खिल रही है, लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ जाती है। सुबह भी ठंडी हवा बह रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई हिस्से में एक बार फिर बादल छाएंगे और बारिश हो सकती है।
11 और 12 फरवरी को रांची और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल के साथ हल्की बारिश हो सकती है सुबह में और देर रात कोहरा से अभी राहत नहीं मिलने वाली है।
अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है
इसे भी पढ़ें
जानिये, यशस्वी जायसवाल के पिता फिर क्यों आना चाहते हैं झारखंड








