झारखंड में कल हो सकती है बारिश, बढ़ेगी ठंड

1 Min Read

रांची। झारखंड में एक बार फिर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी से लेकर 1 फरवरी तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जतायी है।

मंगलवार से ही राज्य के कई हिस्सों में बागल छाने का अनुमान है। फिर दो फरवरी से मौसम के साफ होने की संभावना है। मौसम हो रहे इस बदलाव के कारण ठंड बढ़ेगी।

बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है। दोपहर में ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी रात में तापमान में आई गिरावट का असर रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 31 जनवरी को राज्य के दक्षिण यानी पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां और मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, खूंटी समेत चाईबासा, जमशेदपुर में बारिश की संभावना है।

मौसम का मिजाज एक फरवरी को उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, साहिबगंज में हल्की बारिश की संभावना है।

इसे भी पढ़ें

लालू के बाद आज तेजस्वी से ED की पूछताछ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं