बुढ़मू में फुटबॉल टूर्नामेंट में विजेता टीम को मिला एक बड़ा खस्सी और 25 हजार रुपये [The winning team in the football tournament in Budhmu got a big prize and 25 thousand rupees]

2 Min Read

बुढ़मू: राजधानी रांची के बुढ़मू में बुढ़मू यूनाईटेड यूथ क्लब तूरमूली के द्वारा पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 5 सितम्बर को आयोजित किया गया था जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया था।

इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच नौ सितम्बर दिन को हीरालाल स्पोर्टिंग क्लब मरवा और आर.एल स्पोर्टिंग हेसलपिरी के बीच खेला गया।

दोनों टीमों के बीच प्लांटी सूट आऊट हुआ। जिसमें हीरालाल स्पोटिंग क्लब मरवा ने बाजी मार कर जीत दर्ज किया और आर. एल स्पोर्टिंग क्लब हेसलपिरि रन-अप रही। दोनों टीमों ने काफी अच्छा खेल प्रदर्शन दिखाया।

विजेता को एक खस्सी और 25 हजार, उपविजेता को एक खस्सी और 21 हजार रुपये
विजेता टीम को एक बड़ा खस्सी और 25 हजार रुपए मिला।

तो वहीं, उपविजेता टीम को एक खस्सी और 21 हज़ार रुपए दिया गया। खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच, बेस्ट डिपेंडर ऑफ द टूर्नामेंट भी दिया गया।

बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेश कुमार बैठा, विशिष्ट अतिथि कांके प्रखंड के जमील अख्तर अंसारी, जेएमएम के नेता सह बुढ़मू अंजुमन के सदर शमीम बड़ेहार, पूर्वी जिला परिषद मनोज बाजपेई, मुखिया कुसेन्द्र पाहन ठाकुरगाँव थाना प्रभारी विनीत कुमार, पंचायत समिति सदस्य गौरव कुमार, जेएमएम बुढ़मू प्रखंड महिला मोर्चा संगठन के सुषमा देवी, संजय पटेल, संदीप महतो, एहसान अंसारी, क्लब के अध्यक्ष उदित मुंडा, सचिव लाला महली, कोषाध्य बाबूलाल महतो, संरक्षक दिनेश महतो, मनोज कुमार पटेलस और अशोक कुमार महतो सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़ें

बुढ़मू में उग्रवादियों का तांडव, कई वाहनों को किया आग के हवाले

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं