रांची। सोमवार से झारखंड में बारिश होने की संभावना जताई गई है। कहा गया है कि बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं।
13 और 14 फरवरी को राज्य के 14 जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण राज्य में एक बार फिर से बारिश के आसार हैं।
वहीं दिन का अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री और न्यूनतम 14 से 15 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद जताई गई हैं।
कहा गया है कि 11 फरवरी की शाम से ही आसमान में बादल छाने लगेंगे।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार सोमवार को राज्य के पश्चिम पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के अलावा रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ में हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।
इसे भी पढ़ें









