रांची। राज्य का एकमात्र स्टेट फूड एंड ड्रग टेस्टिंग सेंटर की दिन बहुरने वाले हैं।
इसके जीर्णोद्धार पर 52 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लैब को पूरी तरह रिनोवेट किया जाएगा। साथ ही लैब का एक्सटेंशन भी होगा।
बताते चलें कि राज्यभर से सैंपल टेस्टिंग के लिए नमूने इसी लैब में भेजे जाते है। यहां फूड सैंपल से लेकर दवाएं तक टेस्ट की जाती है।
भवन निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर निकाल दिया है। 3 महीने में इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
नामकुम स्थित राज्य के एकमात्र स्टेट फूड एंड ड्रग टेस्टिंग लैब मैनपावर की कमी से जूझ रहा है। इस वजह से जांच कार्य प्रभावित हो रहा है।
विशेषज्ञों की कमी और नियमित केमिकल्स, ग्लास की आपूर्ति नहीं होने की वजह से मिलावटी खाद्य पदार्थों के सभी मानकों की जांच नहीं हो पा रही है।
यहां पर बेहतर जांच के लिए 15 विशेषज्ञों समेत 19 पद स्वीकृत हैं, लेकिन सभी पद खाली हैं। फिलहाल, जांच के लिए मात्र पांच अस्थायी कर्मी ही यहां मौजूद हैं।
इसमें एक फूड एनालिस्ट, एक लैब असिस्टेंट एवं तीन अटेंडेंट शामिल हैं। एनएबीएल की मान्यता मिल जाने के बावजूद मैनपावर के अभाव में लैब का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है।
इसे भी पढ़ें
आज पूर्वी सिंहभूम में मेधा डेयरी प्लांट का शिलान्यास करेंगे सीएम









