रांची। छठी झारखंड विधानसभा के पहले सत्र का समापन हो गया है। चार दिवसीय यह सत्र कई मायनों में अलग रहा।
कई ऐसी बातें देखने को मिली जो पहली बार हुईं। वैसे इस सत्र में विपक्षी दलों में विधानसभा चुनाव में मिले हार के सदमे का भी असर दिखा।
दूसरी ओर, सत्ता पक्ष के चेहरे पर चमक था। विपक्षी विधायकों की बॉडी लैंग्वेज यह बता रही थी कि उन्हें सदमे से उबरने में थोड़ा समय लगेगा।
हालांकि, इस सत्र में ऐसा कोई बिजनेस भी नहीं था, जिसमें विपक्ष को अपना तेवर दिखाने का मौका मिले।
साथ ही, राज्यपाल के अभिभाषण के माध्यम से राज्य सरकार ने यह बता दिया कि चुनावों में जिन घोषणाओं और मुद्दों को लेकर वह आगे बढ़ी, उनपर काम करती रहेगी।
सरकार स्थानीय नीति, आरक्षण व महिला सशक्तीकरण जैसे मुद्दों पर काम करती रहेगी।
इसे भी पढ़ें
झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, प्रोटेम स्पीकर ने दिलायी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ









