राज्यपाल ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि [The Governor paid tribute to Lord Birsa by garlanding his statue]

1 Min Read

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सबसे पहले उन्होंने राजभवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर जाकर राज्यपाल ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित की।

झारखंडवासियों को दी शुभकामनाएं:

उन्होंने झारखंडवासियों को भी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, देश की स्वतंत्रता व मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

कहा कि यह विशेष दिवस हमारे जनजातीय समाज के अद्वितीय योगदान, उनकी वीरता और सांस्कृतिक धरोहर के सम्मान का प्रतीक है।

इसे भी पढ़ें

Birsa Munda Andolan: बिरसा मुंडा आंदोलन कब हुआ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं