साल की पहली झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम फैसलों को मिलेगी मंजूरी [The first meeting of the Jharkhand cabinet of the year is today, many important decisions will be approved]

1 Min Read

रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक आज बुलाई गई है। बैठक अपराह्न 4 बजे से होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) को बताया गया कि हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 7 जनवरी 2025 को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में बुलाई गई है।

साल की पहली कैबिनेट में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। हेमंत सोरेन सरकार की पिछली कैबिनेट बैठक 24 दिसंबर 2024 को हुई थी। साल के आखिरी कैबिनेट में हेमंत सोरेन ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया था।

मंत्रिपरिषद की बैठक में कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 3 फीसदी की वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इस बैठक में कुल 10 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी। इसमें सरकारी कर्मियों के डीए में वृद्धि के साथ-साथ पेंशनधारियों के डीआर में भी वृद्धि की गई थी।

इसे भी पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं से पूछा क्या कीजियेगा पैसे का

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं