रांची। रामभक्तों का सपना साकार हो गया है। देश के साथ-साथ झारखंड भी रामधुन में लीन है। पूरे झारखंड में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी उत्साह है। रांची में भी रामभक्त नाचते गाते झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।
रांची के तपोवन मंदिर में राम भक्त उमड़ पड़े और भक्ति रस में शराबोर होकर घूमते हुए दिखाई दिये। जय श्री राम के नारे भी लगाते रहे। लोगों ने कहा की खुशी इतनी है कि शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती। आज से हमारे रामलला अपने घर में विराजमान होंगे।
जिसका इंतजार सैकड़ों सालों से हम लोगों को था। आज हमारे रामलला अपने भवन में जा रहे हैं। अपने घर में विराजमान हो जाएंगे। इससे खुशी की बात कुछ और नहीं हो सकती है।
थ ही रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रांची के मंदिरों में पूजा-पाठ,आरती रामकथा और रामचरित मानस का पाठ किया जा रहा है।
अन्य दिनों की अपेक्षा आज मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा देखी जा रही है। रामलला को अपने भवन में आने की खुशी में शहर के चौक चौराहों पर झांकियां निकली जा रही हैं। पहाड़ी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी है। राम दरबार सजाया गया है।
साथ ही पहाड़ी बाबा का आज विशेष श्रृंगार भी किया गया है। सभी प्रमुख मंदिरों में महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद भोग और प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है। कई मुहल्लों में रामभक्तों के बीच लड्डू बांटे जा रहे हैं।
उधर, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कांग्रेस के बेरमो विधायक अनूप सिंह के द्वारा ढोरी स्थित अपने आवासीय परिसर में रामचरितमानस का पाठ आरंभ किया गया। साथ ही आज संध्या में दीप उत्सव एवं भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। वहीं श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा गढ़वा शहर राममय हो गया है।
हर तरफ भगवा झंडा से शहर को पाट दिया गया है। शहर के प्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर को फूलों से सजाया गया है। वहीं रामभक्तो के द्वारा मंदिर परिसर मे भगवान श्रीराम और माता जानकी की भब्य आकृति बनाई गई है। पूरा शहर भगवान के प्रति उत्साह से लबरेज है।
मंदिर में अहले सुबह से ही श्रद्धांलुओं की भीड़ देखी जा रही है। मंदिर के पुरोहित ने बताया की आज द्वादशी के दिन भगवान राम जीकाप्राण प्रतिष्ठा हो रहा है लग रहा है यह दीपावली है खुशियां का ठिकाना नहीं है।
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दुमका के बासुकीनाथ धाम में अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या मेंर श्रद्धालु दुमका के बासुकीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। यहां भव्य यज्ञ और देर शाम पूरे मंदिर में दीया जलाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें
चेक बाउंस मामला: एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने पैसे लौटाने के लिए मांगा समय









