हजारीबाग के इस स्कूल के निदेशक ने छात्रा के साथ की गंदी हरकत [The director of this Hazaribagh school did dirty things with the student]

2 Min Read

हजारीबाग। हजारीबाग के बरही के करियातपुर स्थित सनराइज अकादमी में 10वीं की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। इसके बाद जमकर बवाल हुआ।

उग्र भीड़ ने आरोपी स्कूल निदेशक सुरेश प्रसाद की जमकर पिटाई की। छात्रा का आरोप है कि स्कूल डायरेक्टर उसे ऑफिस में ले गया। वहां उसने गंदी हरकत की और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।

स्कूल को किया गया सील

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल निदेशक को हिरासत में ले लिया। पीड़ित छात्रा के पिता ने थाने में स्कूल निदेशक सुरेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही दंडाधिकारी सीओ रामनारायण खलखो की उपस्थिति में स्कूल को सील कर दिया है।

छात्रा के पिता ने बताया कि 29 अगस्त को सुबह 7:30 बजे निदेशक सुरेश प्रसाद उनकी बेटी को कक्षा से बुलाकर अपने कार्यालय में ले गए। वहां दुष्कर्म की कोशिश की। वह किसी तरह भागी।

इसके बाद मेरी बेटी को धमकाया। भय से उनकी बेटी चुप रही। स्कूल जाना छोड़ दिया। काफी पूछने पर सोमवार को उसने जानकारी दी।

पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश

पीड़िता के पिता ने बताया कि उस घटना के बाद से उनकी बेटी की मानसिक स्थिति काफी खराब है। उसने आत्महत्या की भी कोशिश की, लेकिन उसे बचा लिया गया।

सोमवार को जब उसके परिवार के लोगों ने स्कूल जाने को कहा तो वह जोर-जोर से रोने लगी। बेहोश भी हो गई।

उसकी मां-चाची ने काफी समझाया और पूछा तो स्कूल निदेशक की हरकत के बारे में बताया।

इसके बाद वे लोग जब स्कूल पहुंचकर निदेशक से पूछताछ करने लगे तो वे गालियां देते हुए स्कूल का गेट बंद करने लगे। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग में आइडियल पैथोलॉजी सील, आतंकी डॉ इश्तियाक यहां करता था काम 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं