कांग्रेस नेता सैयद नासिर हुसैन से मिला प्रतिनिधिमंडल, कहा- गोड्डा से हो मुस्लिम उम्मीदवार

2 Min Read

रांची : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के राजनीतिक सलाहकार सांसद सैयद नासिर हुसैन से शनिवार को रांची के होटल रेडिसन ब्लू में एक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात हुई।

जिसमें कांग्रेस लीडर मंजूर अहमद अंसारी, फुरकान अंसारी, खुर्शीद हसन रूमी, सीएलपी लीडर आलमगीर आलम, सुबोधकांत सहाय, विनय सिंन्हा दीपू, शांतनु मिश्रा, रियाज अंसारी शामिल थे।

मंजूर अहमद अंसारी ने कहा के झारखंड में 7 सीटों पर एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं देने से झारखंड के मुसलमान समुदाय में काफी मायूसी है और वह विकल्प की तलाश में है।

अभी भी मौका है गोड्डा में 22 फीसद मुसलमान है। एक उम्मीदवार वहां से दिया जा सकता है।

आप अपने आला कमान को झारखंड के मुसलमानों का संदेश दीजिए और एक टिकट यहां से मुसलमान को देने का फैसला कराएं।

प्रतिनिधिमंडल ने इस बात पर भी अपनी नाराजगी जताई के रांची जैसे सीट को अभी तक होल्ड पर रखा गया है।

जबकि दूसरे पार्टी जिससे हमको लड़ाई लड़नी है वह युद्ध स्तर पर वोटिंग का कैंपेन कर रहा है।

मोदी को हटाने के लिए इन बातों पर आपको और आला कमान को संजीदगी से विचार करना चाहिए और फैसला जल्द से जल्द लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें

दीक्षा डागर ने चार अंडर का कार्ड खेला, संयुक्त पांचवें स्थान पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं