झारखंड की डेमोग्राफी में बदलाव हेमंत सरकार की तुष्टिकरण का नतीजा : अमर बाउरी [The change in Jharkhand’s demography is the result of Hemant government’s appeasement: Amar Bauri]

1 Min Read

बोकारो। झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव की तैयारियों के बीच बीजेपी नेता अमर कुमार बाउरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र चंदनक्यारी में चुनावी रण को जीतने के लिए कमर कस ली है।

उन्होंने चंदनक्यारी के विभिन्न क्षेत्रों तुरी डीह, महुदा, दुर्गापुर, पुंडरू और सल्फोर गाओ में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया और स्थानीय लोगों से वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने झारखंड में बढ़ती राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों पर भी टिप्पणी की।

बाउरी ने राज्य की गठबंधन सरकार, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शामिल हैं, पर हमला बोलते हुए कहा कि इन दलों की नीतियों के कारण झारखंड की डेमोग्राफी बदल रही है।

डेमोग्राफी चेंज पर बाउरी का गंभीर आरोपः

उन्होंने कहा कि राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है और अगर इसे जल्द रोका नहीं गया, तो आने वाले समय में इससे बड़ी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

बाउरी ने अपनी विधानसभा चंदनक्यारी का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां भी डेमोग्राफी चेंज हो रही है, जिसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं