राज्य का नवनिर्माण होना चाहिए नेताओं का मकसद : सुदेश महतो

4 Min Read

रांची : राजनेताओं का मकसद राज्य का दोहन नहीं बल्कि राज्य का नवनिर्माण होना चाहिए। झारखंड में सरकार अपनी मौजूदगी का अहसास जनता को नहीं करा पाई है।

लोगों की भावनाओं का सम्मान नहीं कर पाने वाली सरकार जनता के साथ न्याय नहीं कर सकती और न नहीं राज्य को आगे ले जा सकती है।

ये बातें आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने लातेहार विधानसभा अंतर्गत जालिमखुर्द-जगतारनपुर, बाजारटांड में आयोजित संकल्प सभा सह मिलन समारोह में कही।

मौके पर राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश उपाध्यक्ष उषा देवी यादव समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्राम सभा की तिलांजलि दे दी है। जमीन के नीचे की खनिज संपदा पर सबकी नजर है, पर जमीन के ऊपर के लोगों की चिंता किसी को नहीं है। यही वजह है कि गांव के लोग दुःखी हैं।

हर सुविधा शहर को पहले और गांव को बाद में मिला है। गांव की समस्या को समझने और जीने वाला गांव का लीडर चाहिए।

लातेहार को लेकर उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का मकसद जगह भरना नहीं लातेहार की किस्मत बदलने वाला प्रतिनिधि चाहिए।

लातेहार जिले के विकास के लिए किसी के पास रोडमैप नहीं। अधिकारी भी यहां नहीं रहना चाहते हैं। साल हुआ या नहीं उन्हें ट्रांसफर चाहिए।

लातेहार तो नक्शे पर है लेकिन लातेहारवासियों का दर्द इस नक़्शे पर नहीं है। उन्होंने कहा कि आज विद्यालय में शिक्षक नहीं हैं, अस्पताल में डॉक्टर्स की कमी है इस कुव्यवस्था से सरकार ने सबसे अधिक एससी, एसटी और ओबीसी समाज का नुकसान किया है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, सुबोध प्रसाद, नीरू शांति भगत, लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, अमित पांडेय, अनिता साहू, सतीश कुमार, बिकेश शुक्ला, अंजू महली, ओम भारती, इम्तियाज अहमद नाजमी, उमेश सिंह भोक्ता, दीपक शर्मा आदि मौजूद थे।

इन्होंने ली आजसू पार्टी की सदस्यता

मौके पर पार्टी के नीति एवं सिद्धान्तों से प्रवाभित होकर अजय कुमार गुप्ता, शेषनाथ पांडे, विजय प्रसाद साहू, संजय प्रसाद साहू, गोपाल साव ,रितेश कुमार, वीरेंद्र कुमार साव, मनोज साव ,लखिन्द्र लोहरा, मुकेश साव, मानो देवी, बेबी देवी, संगीता देवी, सुधीर कुमार गुप्ता, अमित भुईया, विजय भुईया, जय प्रकाश भुईया सरिता देवी, सुशीला देवी, मेनका देवी, गफ्फर अंसारी, मो मुस्लिम अंसारी, अलेन नवी, सबीर अंसारी ,मो मौसम, मो फिरदोस, मो जुनैद, विजय रजाक, ऐतवार अंसारी, इसरार अंसारी, सोएब अंसारी, अजाज, साजिद, जावेद, अजाउल, मो समीम रियाज़ अंसारी, समशाद, आज़ाद, ज़ाफिर अंसारी, संतोष कुमार, निरंजन, श्रवण, प्रदीप ठाकुर, रामचंद्र पासवान, छूटन उरांव, सीताराम प्रजापति, सोनू गुप्ता, धरमु, कुंडल, मानु, इंद्रावती देवी शारदा देवी, सुमित्रा देवी ,अनिता देवी ,चिंता देवी, सुमित्रा देवी, समेत सैकड़ों लोगों ने पार्टी का दामन थामा।

इसे भी पढ़ें

एक दशक में परिवारों का मासिक उपभोक्ता खर्च दोगुना से अधिक हुआ : सर्वे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं