Tenughat Dam:
बोकारो। बोकारो में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तेनुघाट डैम के आठ फाटक खोल दिए गए हैं। बुधवार को दो और गुरुवार को 6 फाटक खोले गए। जलस्तर बढ़ने के कारण यह निर्णय लिया गया है। इससे 55 हजार क्यूसेक पानी का बहाव हो रहा है।
Tenughat Dam: जलभराव या बाढ़ की स्थिति बन सकती हैः
जिला प्रशासन ने नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है। फाटक खोलने से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना है। इससे निचले इलाकों में जलभराव या बाढ़ की स्थिति बन सकती है। वर्तमान में किसी भी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। वहीं, तेनुघाट डैम के सहायक अभियंता मंगल देव सिंह ने बताया कि 8 गेट खोले जाने से 55 हजार क्यूसेक पानी का बहाव हो रहा है।
Tenughat Dam: NDRF और जिला आपदा प्रबंधन की टीमें तैयारः
इधर, मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। एनडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंधन की टीमें तैयार हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। नागरिकों को सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
नदियों के आसपास जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। स्थिति बिगड़ने पर राहत और पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी।
इसे भी पढ़ें