मुहर्रम से पहले झरिया में तनाव, प्रशासन जुटा स्थिति संभालने में [Tension in Jharia before Muharram, administration busy handling the situation]

2 Min Read

बंजरंगबली की प्रतिमा तोड़े जाने के बाद बढ़ा तनाव

धनबाद। धनबाद के झरिया में आज सुबह हनुमान जी के मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा तोड़ दी गई। इतना ही नहीं प्रतिमा खंडित करने के बाद उसे अपने साथ ले भी गए।

मंदिर में प्रतिमा खंडित होने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। यह घटना सुदामडीह थाना क्षेत्र के नुनूडीह बस्ती की है।

खबर फैलते ही जुटने लगे लोग

हनुमान जी के मंदिर की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने मूर्ति का तोड़फोड़ कर मूर्ति को ले भागे जाने की खबर क्षेत्र में जैसे ही फैली।

काफी संख्या में लोग मंदिर के पास जुट गए और जल्द से जल्द इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के मांग करने लगे। वहीं लोगों में भारी आक्रोश को देखते हुए क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

मामले की जानकारी मिलते ही सिंदरी डीएसपी भी तुरंत मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए।

जहां जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर, पाथरडीह पुलिस तथा सुदामडीह पुलिस आस पास के कई थानों की मौके पर कैंप कर रही है। मौके पर बजरंग दल के लोग भी पहुंचे हुए हैं। स्थिति नियंत्रण में जरूर है पर लोगों में उबाल है।

इसे भी पढ़ें 

ताजिया जुलूस के दौरान सीतामढ़ी में हुआ हंगामा, दो पक्षों में पत्थरबाजी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं