सड़क हादसे में शिक्षक नेता सफदर ईमाम का निधन [Teacher leader Safdar Imam dies in road accident]

1 Min Read

रांची। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के रांची जिला अध्यक्ष सफदर ईमाम का एक सड़क हादसे में निधन हो गया। वे अपने परिवार के साथ छुट्टियों में बेतला गए हुए थे।

वहां से लौटते वक्त उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें ईमाम और उनके 10 वर्षीय पुत्र का निधन हो गया।

कार में उनके साथ उनकी पत्नी और परिवार के ही कई और बच्चे भी बैठे थे। सभी को चोट आई है। हालांकि, अन्य सभी घायल खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं।

सफदर ईमाम का पैतृक निवास इटकी में है। सोमवार को दिन के 2 बजे इटकी में ही जोहर की नमाज के बाद सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

उनके निधन से पूरे शिक्षक समुदाय में शोक की लहर है। उन्हें जानने वाले रांची के भी लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है।

इसे भी पढ़ें

RU के अतिथि शिक्षकों को पूजा में भी नही मिला मानदेय, अब करेंगे उग्र आंदोलन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं