Jharkhand ATS:
रांची। राजधानी रांची से एक बार फिर आतंकी कनेक्शन सामने आया है। बुधवार की सुबह झारखंड ATS और दिल्ली पुलिस के द्वारा रांची के लोअर बाजार स्थित इस्लामनगर के तबरक लॉज में छापेमारी की गई कई घंटे की चली इस छापेमारी के बाद एटीएस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लॉज से कई लिक्विड के समान डिजिटल दस्तावेज और एक हथियार भी बरामद किया है।
Jharkhand ATS: आईएसआईएस का आतंकी होने का शकः
जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि झारखंड में आईएसआईएस का एक व्यक्ति शरण लिए बैठा हुआ है। इसके बाद देर रात दिल्ली पुलिस झारखंड पहुंची और झारखंड एटीएस की मदद से रांची के इस्लामनगर में छापेमारी की गई। जब टीम लॉज पहुंची तो तीसरे ताले पर छापेमारी के दौरान व्यक्ति के पास से पुलिस ने हथियार बरामद किया, जिसके बाद और भी छानबीन की गई तो उसके पास कई सारे डिजिटल उपकरण डिजिटल दस्तावेज और एक छोटा सा लिक्विड भी बरामद किया गया।
बताया जा रहा है कि यह किसी प्रकार का विस्फोटक हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस उसे कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली भेजने की तैयारी कर रही है
Jharkhand ATS: झारखंड में बार-बार मिलता रहा है आतंकी कनेक्शनः
झारखंड में समय-समय पर आतंकी और आईएसआईएस कनेक्शन सामने आता रहा है। हाल के समय में झारखंड एटीएस ने आईएसआईएस से जुड़े करीब 10 संदिग्धों को अपने हिरासत में लिया है, जिन्होंने कबूल किया है कि वे आईएसआईएस से जुड़े हुए थे और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
इसी बीच आज सुबह झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस की मदद से एक और आईएसआईएस संगठन से जुड़े व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल जांच एजेंसी इस व्यक्ति से जानने की कोशिश कर रही है कि उसकी प्लानिंग क्या थी। कब से इस इस का संगठन में है और वह कहां का रहने वाला है। एटीएस की कार्रवाई के बाद से ही इस्लामनगर की स्थिति तनावपूर्ण है। लोग भयभीत है। अब भी लॉज में तलाशी अभियान जारी है।
Jharkhand ATS: लॉज में 100 से ज्यादा कमरेः
अगर लॉज की बात की जाए, तो यहां 100 से भी अधिक कमरे हैं। यहां डेढ़ सौ से अधिक छात्र रहते हैं। इसीलिए तलाशी में ज्यादा समय लग रहा है।
इसे भी पढ़ें
Mayank Singh: ATS SP टीम लेकर गये अजरबैजान, 23 अगस्त को कुख्यात मंयक को लेकर लौटेंगे
