Fraud arrested:
जमशेदपुर। जमशेदपुर की साकची पुलिस ने मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड के मालिक आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। चंद्रभूषण सिंह और उसकी पत्नी प्रियंका सिंह को गोमो रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से पकड़ा गया। दोनों तेजस राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली से भुवनेश्वर जा रहे थे।
Fraud arrested: कम निवेश पर ज्यादा रिटर्न का लालच देते थेः
बिहार के वैशाली जिले के दामोदरपुर के रहने वाले इस दंपती पर देशभर में सैकड़ों लोगों से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। सिटी एसपी शिवाशीष के अनुसार, आरोपी कम निवेश पर ज्यादा रिटर्न का लालच देकर लोगों को फंसाते थे। शुरुआत में अधिक पैसा देकर लोगों को आकर्षित करते और बाद में उनसे बड़ी रकम जमा करवा लेते थे। इसके बाद शहर छोड़कर फरार हो जाते थे।
Fraud arrested: दोनों को फरार घोषित कर दिया गया थाः
दोनों आरोपियों के खिलाफ साकची थाना में धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, इन्होंने देशभर में 100 से अधिक लोगों से लगभग 100 करोड़ रुपए की ठगी की है। मामले में पहले ही आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका था और दोनों को फरार घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें
2.43 lakh fraud in Ranchi: फ्रेंचाइजी के नाम पर रांची में 2.43 लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
