रांची DC के निर्देश पर हो रहा औचक निरीक्षण,पकड़ा गया अवैध बालू से लदे 15 वाहन [Surprise inspection being conducted on the instructions of Ranchi DC, 15 vehicles laden with illegal sand caught]

1 Min Read

रांचीरांची के नवनिर्वाचित डीसी मंजूनाथ भजंत्री अवैध बालू उठाव की लगातार मिल रही शिकायतों पर काफ़ी गंभीर है। इसका असर काफ़ी बड़े पैमाने पर देखने को मिल रहा है। उनके दिशा-निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी रांची एवं माइनिंग इंस्पेक्टर ने कल रात को राजधानी रांची के सड़कों पर औचक निरीक्षण किया। कल रात से ही लगातार मेसरा थाना, दलादली टीओपी, टूपुदाना, बेड़ो, लापुंग थाना अंतर्गत कुल 15 गाड़ी पकड़ी गई। इसमें 12 अवैध बालू लदी गाड़ी और 3 स्टोन चिप्स लदी गाड़ी पकड़ी गई है।

वाहन मालिकों, ड्राइवरों एवं इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 5 थानों में कुल 15 वाहन एवं 45 अभियुक्तों पर F.I.R. की कार्रवाई की जा रही है। जिसमें विधि सम्मत धाराओं के तहत वर्णित वाहन मालिकों, चालकों एवं इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

मंजूनाथ भजंत्री ने रांची DC का पदभार किया ग्रहण

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं