रांची बंद कराने सड़कों पर उतरे समर्थक, जगह-जगह आगजनी-जाम [Supporters took to the streets to shut down Ranchi, arson and traffic jams at many places]

2 Min Read

रांची। सिरम टोली फ्लाईओवर को लेकर सरना समिति द्वारा बुलाए गए रांची बंद का अच्छा खासा असर दिख रहा है। हालांकि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिख रहा है। सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में आगजनी और जाम देखने को मिल रहा है। सरना समिति के समर्थकों ने कई स्थानों पर टायर जलाकर सड़कों को अवरुद्ध कर दिया है। लोवाडीह, काटाटोली, पिस्का मोड़, कांके ब्लॉक चौक, सिरमटोली, हिनू में टायरों में आग लगाकर सड़क जाम कर दिया गया है। वहीं, कचहरी चौक पर बंद समर्थकों में जुलूस निकाल कर दुकानें बंद कराई और प्रदर्शन किया।

हो रही वीडियोग्राफीः

पुलिस बल यातायात को सामान्य रखने की कोशिश में जुटा है। जिला प्रशासन की ओर से बंद समर्थकों को चेतावनी दी गई है कि अगर किसी ने गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दिया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, और जहां-जहां बंद समर्थक पहुंच रहे हैं, उनकी वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है।

विभिन्न आदिवासी संगठन कर रहे विरोधः

हालांकि प्रशासन की सख्ती के बावजूद आगजनी कर कई जगहों पर सड़क जाम किया गया है। सरना समिति के सदस्यों ने टायर जलाकर लोवाडीह थाना क्षेत्र में सड़क को जाम किया। कांके चौक पर पड़हा के बैनर तले आदिवासी संगठनों ने विरोध किया।

सिरमटोली पुलिस छावनी में तब्दीलः

रांची बंद को देखते हुए सबसे ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था सिरम टोली फ्लाईओवर के पास लगाई गई है। सिरम टोली के पास व्रज वाहन के साथ-साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

रिंग रोड भी जामः

उधर, बंद समर्थको ने रांची के रिंग रोडमें कई स्थानों पर सड़क पर टायर जला कर उसे ब्लॉक कर दिया है। जिसके चलते रिंग रोड के आसपास गुजरने वाले सभी रास्ते पर जाम की स्थिति बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें

सिरम टोली फ्लाईओवर निर्माण: 7-16 जनवरी तक रेलवे ब्लॉक, कई ट्रेनों के रूट बदले

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं