कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कॉमन मेनिफेस्टो पर विधायकों से मांगे गए सुझाव [Suggestions sought from MLAs on Common Manifesto in Congress Legislature Party meeting]

3 Min Read

रांचीः झारखंड कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले अपनी चुनावी तैयारियों को हर हाल में सुनिश्चित करना चाहती है।

यही वजह है कि रविवार को रांची के सर्किट हाउस में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर की उपस्थिति में कांग्रेस विधायक दल की बैठक की गई।

विधायक दल की बैठक में जिन एजेंडे पर चर्चा हुई उससे साफ है कि पार्टी की पहली प्राथमिकता वर्तमान में कांग्रेस से जुड़े 18 विधायकों की जीत सुनिश्चित करना है।

वहीं इस बार कांग्रेस इंडिया ब्लॉक के तहत कॉमन मेनिफेस्टो (संयुक्त घोषणा पत्र) बनाकर चुनाव में जनता के बीच जाना चाहती है। आज की बैठक में सभी विधायकों को कॉमन मेनिफेस्टो के लिए सुझाव मांगे गए हैं।

राहुल गांधी के दौरे को लेकर तैयारी करने का निर्देश

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड कांग्रेस प्रभारी ने बैठक के दौरान कहा कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के झारखंड दौरे की प्रबल संभावना है। इसलिए सभी विधायक अपनी-अपनी तैयारी में जुट जाएं।

पार्टी के विधायकों की जीत सुनिश्चित हो

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि जो 18 विधायक (कांग्रेस के सिंबल पर जीते 16 विधायक और जेवीएम के प्रदीप यादव, बीजेपी से कांग्रेस में आये जेपी पटेल) पार्टी के साथ जुड़े हैं उनकी सीटों पर जीत सुनिश्चित की जाए।

ये विधायक बैठक में हुए शामिल

रांची परिसदन में कांग्रेस विधायक दल के नेता रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री इरफान अंसारी, विधायक बादल पत्रलेख, विधायक राजेश कच्छप, विधायक नमन विक्सल कोंगारी, विधायक उमाशंकर अकेला, विधायक भूषण बाड़ा,विधायक सोना राम सिंकू, विधायक प्रदीप यादव, विधायक अनुप सिंह, विधायक रामचंद्र सिंह, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की मौजूद थीं।

वहीं कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह और विधायक अंबा प्रसाद निजी कारणों से बैठक में शामिल नहीं हुईं।

इसे भी पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन से मिले झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं