गृह मंत्री अमित शाह से मिले सुदेश महतो

1 Min Read

रांची : आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने बुधवार को गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से संसद भवन में शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान श्री महतो ने उनसे राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात सहित अन्य विषयों पर चर्चा की वहीं तीन राज्यों के चुनाव में मिली प्रचंड जीत के लिए उन्हें बधाई दी। मुलाकात के दौरान श्री महतो ने अमित शाह को पुष्पगुच्छ भी भेंट किया।

गौरतलब है कि अमित शाह हाल ही में दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आये थे। उस समय भी सुदेश ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की थी।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं